हम लोग अब अपनी कहानियाँ Youtube पर डालते है ताकि और मनोरंजन हो। अभी हमारा Youtube Channel Subscribe करे यहाँ से --https://youtu.be/KN1WqT_DYRg

Top 10 Haunted Places In Delhi In Hindi - NCR | Cantt | Dwarka

Top 10 Haunted places in India's Capital Delhi in hindi


आज मै आप लोगो के लिए कोई कहानी तो नहीं पर Horror places in delhi की टॉप 10 लिस्ट लाया हूँ । जो घूमने के लिए और रोमांचक महसूस देने के लिए काफी है। अगर आप delhi में ही रहते है तो आप जरूर इन जगहों पर जरूर गए होंगे और अगर नहीं गए तो अपने दोस्तों के साथ जाने का plan जरूर बना लें।
तो चलिए देखते है दिल्ली के उन 10 प्रेतबाधित जगहों को।


1. Delhi Cantt ( Haunted place in delhi )


Delhi का सबसे सुंदर और साफ़ सुथरा अथवा हरा भरा दिखने वाला Delhi cantt Haunted Places में से एक में आता है। आपने जरूर movies में किसी सफ़ेद साडी पहने औरत के बारे में जरूर सुना होगा जो रात को सड़क पर लोगो से lift मांगती है पर आपको ये जान कर हैरानी होगी की ये बात बिलकुल सच है क्योंकि ये हादसा हमेशा दिल्ली कैंट के सड़कों पे देखा जा सकता है।
यहाँ से आते जाते लोगों ने बताया है कि रात को सफ़ेद कपडे पहने एक लड़की आती जाती गाड़ियों से लिफ्ट मांगती है। लोगो का ये भी कहना होता है कि वो नज़ारा बोहोत ख़ौफ़नाक लगता है क्योंकि उनको इसके बारे में पता होता है कि वो कोई आम लड़की नहीं है। कभी कभी गाड़ी न रोके जाने पर वो लड़की गाड़ियों का पीछा करना शुरू कर देती है।
2. Jamali kamali masjid - Mosque ( Hunted place delhi )  
जमाली कमाली मस्जिद दिल्ली का सबसे डरावना और ख़ौफ़नाक जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि यहाँ हर रात को जिनो का जमावड़ा बैठता है। सुबह के समय ये जगह लोगों और घूमने वालो से भरी रहती है पर रात होते ही यहाँ कोई नहीं रुकता है। इसको प्रेतबाधित जगहों ने से एक माना जाता है। इसके पीछे एक कहानी भी बताई जारी है | jamali kamali haunted story कहानी ये है कि लोगो का मानना है कि यहाँ पर जमाली और कमाली नाम के दो सूफी संतों को दफनाया गया था जो मुग़ल साम्राज्य में राजाओं को अपने काव्य से खुश करते थे। कहते है कि उनके मर जाने के बाद ये कब्र बनाई गई और दोनों को दफना दिया गया। तब से यहाँ जिनो की महफ़िल जमती है । और जो लोग इस मस्जिद से गुजरते है उनको ऐसा लगता है जैसे कोई उनको थपड़ मार रहा हो।


3. खूनी दरवाज़ा ( khooni Darwaza- haunted place in delhi )

 
खूनी दरवाज़ा नाम से ही पता चलता है कि ये जगह ख़ौफ़नाक और खतरों से भरी है। खूनी दरवाज़े को लाल दरवाज़ा भी कहा जाता है। इसको भूतिया बनने के कारण के पीछे एक कहानी बताई जाती है। ये किला मुगलकाल से स्थापित है। अंग्रेजो ने मुग़ल काल के आखरी राजा बहादुर शाह जफ़र के वंशजों को यहाँ पर बुरी तरह से मार डाला था। कहा जाता है कि यहाँ उन्ही शाहजादों की आत्माएं घूमती है।
पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बंटवारे के वक़्त भी यहाँ बहुत से लोगो की जान गयी। इसको भी एक बोहोत बड़ा कारण मना जाता है। पर 2002 में एक घटना घटी जहा पर एक लड़की छात्रा को 3 लड़को ने इसी लाल दरवाज़े में रेप किया और मार डाला जिसके कारण इसके बाद इसको बंद कर दिया गया। अब कारण कुछ भी हो पर अब ये जगह प्रेतबाधित मानी जाती है।


4. Lothian cemetery ( Haunted place in delhi)

 
Lothian cemetery मतलब लोथियन का कब्रिस्तान । ये कब्रिस्तान पुराने दिल्ली के ISBT बस टर्मिनल के पास स्तिथ है। ये एक ईसाई कब्रिस्तान है जहाँ पर कई भूत प्रेत के किस्से मशहूर है। यहाँ पर एक सबसे प्रचलित सर कटा भूत देखा जा चूका है और जो हर अमावस्या की रात को दिखाई देता है इसके भी पीछे एक कहानी है। जब अंग्रेजो ने भारत पर राज़ कर लिया था उस समय एक अंग्रेजी सैनिक ने प्यार में हार कर अपना गाला काट लिया। आज उसी की आत्मा यहाँ इस कब्रिस्तान (cemetery) में दिखती है।


5. Chor Minar - Hauz khas ( haunted place In delhi)



 
अगर आप दिल्ली में रहते है तो आपने हौज़ खास जरूर अपनी ज़िन्दगी में गए होंगे। hauz khas घूमने वालो के लिए बोहोत ही अच्छी जगह मानी जाती है। हौज़ खास अलाउदीन खिलजी द्वारा स्थापित किया गया था। इसी हौज़ खास में चोर मीनार नाम का स्तंभ या टावर है। इस मीनार में कई छेद देखे जा सकते है। वैसे तो ये एक कब्र है पर अलाउदीन खिलजी इन छेदों में अपने दुश्मनों के सर काट कर रखा करता था ताकि दूसरे दुश्मन देश इस नज़ारे को देख कर भाग जाए। कहा जाता है कि इस मीनार में अभी भी उन सर काट लोगो की आत्मा भटकती रहती है। और रात में जो गलती से यहाँ आगया उसको यहाँ उन आत्मो के होने का असर हो जाता है।




6. Bloody river ( खूनी नदी - haunted place in delhi)


ये नदी जिसे खूनी नदी भी कहा जाता है दिल्ली के रोहिणी इलाके ने स्थित है इसी दिल्ली के प्रेतबाधिय और डरावने जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस नदी में हो भी जाता है तो उसको ऐसा लगता है जैसे उनको कोई खिंच रहा है। कहा जाता है कि इसमें भूतो का वास है जो नदी में आने वाले लोगो को खींच कर मार देते है। यहाँ पहले ही बहुत सी रहस्यमय मौते हो चुकी है। यहाँ हर रात को चिलाने और ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ें भी आती है।
अगर आप इस जगह घूमने जाते है तो ये याद रख लीजिए की आप इसमें अपना एक कदम भी न रखे।


7. House No. W-3 ( Haunted place in Delhi )


 House no. W-3 दिल्ली ग्रेटर कैलाश में है । इस घर को haunted ( प्रेतबाधित) माना जाता है। यहाँ से रात रोने और चिलाने की आवाज़ें आती है। कहते है यहाँ पर पहले 1 बुजुर्ग जोड़ा रहा करता था पर किसी ने उनकी बुरी तरह हत्या कर दी आज भी उनकी आत्मा इसी घर में घूमती है। आज भी कोई हिम्मत कर के इस घर में जाने की भूल नहीं करता है।


8. संजय वन ( sanjay van - haunted place in delhi )


संजय वन दिल्ली का सबसे हरा भरा जंगल है। ये जितना प्रसिद्ध उतना ही ख़ौफ़नाक भी है। कहते इस घने जंगके में एक चुड़ैल रहती है जो अचानक से लोगों के सामने आजाती है और अचानक से गायब भी हो जाती है। वन आये हुए हन्टर्स का भी इस चुड़ैल से सामना हो चूका है। ये चुड़ैल ज्यादा तर बरगद के पेड़ के पीछे दिखती है जिसकी संजय वन में कमी नहीं है।

9. The Nicholson cemetery ( Haunted place in delhi )


निकोल्सन कब्रिस्तान दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे दरवान कब्रिस्तान है। यहाँ बोहोत से अंग्रजी शाशन के दौरान अंग्रेजो को दफनाया जाता था। यहाँ से गुजरने वाले को ऐसा लगता है जैसे कोई उनको मदद के लिए पुकार रहा हो। यहाँ लोग सुबह में भी आने से डरते है। लोगों ने यहाँ भूतो को भी मंडराते देखा है जो कब्रो पे बैठे रहते है। ये नज़ारा रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है।


10. Djinns - Firoz shah kotla fort ( haunted place in delhi )


Firoz shah kotla stadium सबने सुना ही होगा। दिल्ली का सबसे मशहूर cricket मैदान जहाँ बडे बड़े matches खेले जाते है। पर इसी के नजदीक फ़िरोज़ शाह कोटला का किला भी है। और ये जगह दिल्ली के ही नहीं बल्कि भारत के टॉप haunted places में से एक में आता है। ये किला वैसे किसी खंडहर से कम नहीं है पर यहाँ जगह जगह पर जिन रहते है जो आने जाने वालों को सताते है। सबसे चोकाने वाली बात ये है कि हर गुरुवार को लोग यहाँ पर आकर मोमबत्तिया जलाते है और खत लिखते है ताकि जिन उनकी बात सुन ले और उनकी कामना पूरी करदे।

तो दोस्तों ये थे कुछ दिल्ली की सबसे डरवाने जगह । अगर आपको ये अछा लगा तो शेयर और कमेंट करना ना भूले।


Haunted places in delhi in hindi


Top 10 Haunted Places In Delhi In Hindi - NCR | Cantt | Dwarka Top 10 Haunted Places In Delhi In Hindi - NCR | Cantt | Dwarka Reviewed by Blogger on 05:12 Rating: 5

No comments: